फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाकाहारी हैं बॉलीवुड के 'न्यूटन', इस फिल्म के लिए खाना पड़ा था मीट, 8 अनसुनी बातें

Thu, 30 Aug 2018 03:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
rajkumar rao
बॉलीवुड के न्यूटन राजकुमार राव 31 अगस्त को अपना 33वां जन्मदिन मनाएंगे। शादी में जरूर आना, शाहिद, अलीगढ़, ट्रैप्ड और काई पो छे जैसी बेहतरीन फिल्मों के अभिनेता राजकुमार का जन्म दिल्ली से सटे गुरुग्राम के एक छोटे से गांव में हुआ था। उन्होंने ग्रैजुएशन दिल्ली यूनिवर्सिटी से किया है। फिल्म शाहिद के लिए नेशनल अवार्ड जीत चुके राजकुमार राव के नाम से लेकर उनकी जिंदगी के बारे में कई ऐसी बातें हैं जो आप नहीं जानते होंगे। पढ़ें उनके बारे में 8 रेयर फैक्ट्स-
विज्ञापन

2 of 9
rajkumar rao
1-राजकुमार राव का असली नाम राजकुमार यादव है। इसके साथ ही ये भी बता दें कि राजकुमार की मां ज्योतिष में काफी विश्वास करती हैं इसलिए उन्होंने राजकुमार के अंग्रेजी नाम में एक एक्सट्रा एम जुड़वा दिया है। इस तरह उनके नाम की स्पेलिंग है rajkummar Rao। यही नहीं उनकी मां ने ही उनका सरनेम बदलकर यादव से राव कर दिया है। उनका मानना है कि इससे उनके बेटे की प्रसिद्धि और कामयाबी बढ़ेगी।
विज्ञापन

3 of 9
rajkummar rao
2-एक्टिंग के लिए वो शुरू से ही दिवाने थे। उन्हें पहली बार एक्टिंग का कीड़ा तब काटा था जब उन्हें 10वीं क्लास में एक स्टेज परफॉर्मेंस करने का मौका मिला। फिर क्या था एक्टिंग के प्रति उनकी दीवानगी बढ़ती गई। सिर्फ थियेटर करने के लिए राजकुमार अपने कॉलेज के दिनों में साइकिल चलाकर गुरुग्राम से दिल्ली जाते थे। उस दौरान राजकुमार राव क्षितिज रिपर्टरी और श्रीराम सेंटर दिल्ली के साथ थियेटर करते थे। उनकी ग्रैजुएशन की पढ़ाई भी डीयू के आत्माराम सनातन धर्म कॉलेज से की है।

4 of 9
rajkumar rao
3-ये बात तो कई लोगों को पता है कि राजकुमार शाहरुख के बहुत बड़े फैन हैं और उनकी फोटो देखकर कहते थे कि जब शाहरुख एक्टिंग कर सकता है तो मैं क्यों नहीं। लेकिन ये बात शायद कम लोग जानते हों कि राजकुमार राव आमिर खान के इतने जबरदस्त फैन हैं कि उन्होंने 'तलाश' फिल्म सिर्फ इसलिए की थी ताकि वो आमिर के साथ काम कर सकें। वैसे बता दें कि जिन दो एक्टर्स को वो सबसे ज्यादा एडमायर करते हैं वो डेनियल डे लुइस और मेरिल स्ट्रीप हैं।
विज्ञापन

5 of 9
rajkumar rao
4-राजकुमार राव फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) पुणे से एक्टिंग की शिक्षा ली है। वह यहां से 2008 में पास आउट हुए थे। एफटीआईआई ने राजकुमार राव को न सिर्फ एक्टिंग सिखाई बल्कि उनका प्यार भी उन्हें वहीं से मिला। राजकुमार की अपने प्यार अनविता पॉल(फिल्मों में नाम पत्रलेखा) से मुलाकात एफटीआईआई में ही हुई। वहां एक शॉर्ट फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया।
विज्ञापन

6 of 9
rajkumar rao
5-हालांकि राजकुमार कई फिल्मों में लीड रोल कर चुके हैं लेकिन कई फिल्मों में उन्होंने बहुत छोटे रोल भी किए हैं। गैंग्स ऑफ वासेपुर-2 में उन्होंने एक छोटा रोल किया था लेकिन उसे पहचान नहीं मिल सकी। फिल्म शैतान और सुपर डुपर हिट फिल्म क्वीन और हमारी अधूरी कहानी जैसी फिल्मों में भी उन्होंने छोटे लेकिन प्रभावशाली रोल किए हैं। फिल्म राबता में उनका जो लुक था वह पूरी फिल्म पर भारी पड़ गया। वह फिल्म तो पिट गई लेकिन लोगों को 125 साल का वो बूढ़ा आज भी याद है।
विज्ञापन

7 of 9
rajkumar rao
6-एकता कपूर की फिल्म लव सेक्स और धोखा फिल्म इंडस्ट्री में आने वाले राजकुमार राव को असली पहचान काई पो छे फिल्म से मिली। राजकुमार राव अपने फिल्मी करियर का श्रेय एकता को देते हैं। राजकुमार ने एकता की रागिनी एमएमएस में भी काम किया है।

8 of 9
rajkumar rao
7-जब फिल्म के लिए खाना पड़ा था वेजिटेरियन राजकुमार राव को मीट- बता दें कि राजकुमार राव शुद्ध शाकाहारी हैं लेकिन उन्हें अपनी फिल्म ट्रैप्ड के लिए मीट भी खाना पड़ा। दरअसल इस फिल्म के एक सीन में उन्हें मीट खाना था तो उन्होंने मीट खाने का नाटक किया लेकिन डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी को यह सीन जम नहीं रहा था। तब यह तय हुआ कि ये सीन तभी सही होगा जब वो सच में मीट खाएं और राजकुमार कहते हैं कि यह उनके एक्टिंग करियर का सबसे चुनौतीपूर्ण काम था।
विज्ञापन

9 of 9
Rajkumar Rao
8-राजकुमार राव ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वो मुंबई काम की तलाश में आए थे तो उन्हें मुंबई में छोटे-मोटे विज्ञापन मिल जाते थे। उन विज्ञापनों में वो 10वें नंबर पर खड़े रहते थे। राजकुमार राव ने बताया था- 'मैं तकरीबन 10000 रुपए महीना कमा लेता था लेकिन फिर भी कई दिन ऐसे थे जब मेरे पास कुछ नहीं होता था और मुझे अपने दोस्त को फोन कर खाने का जुगाड़ करना पड़ता था।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें