फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवादी की झूठी सूचना देने वाला पहुंचा जेल

Tue, 02 Feb 2016 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव में सीआईए 46 पुलिस ने शनिवार रात को पुलिस कंट्रोल रूम में आतंकवादी की झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी से मोबाइल व सिम बरामद करने के बाद उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया।

शनिवार को पुलिस कंट्रोल रुम में फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने 7052569289 से कहा कि चार लोग सेना की वर्दी में थे।

जो वायु सेना के डिपो पर हमले की बात कर रहे थे। इसके बाद वह अरावली के जंगल में चले गए। पुलिस ने रात भर छानबीन के बाद उसे झूठी अफवाह करार दिया। इंस्पेक्टर यश्सवंत ने बाड़ेसर निवासी मनोज डालमिया को गिरफ्तार किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें