गुड़गांव में सीआईए 46 पुलिस ने शनिवार रात को पुलिस कंट्रोल रूम में
आतंकवादी की झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने
आरोपी से मोबाइल व सिम बरामद करने के बाद उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने
उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया।
शनिवार
को पुलिस कंट्रोल रुम में फोन आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने
7052569289 से कहा कि चार लोग सेना की वर्दी में थे।
जो वायु सेना के डिपो
पर हमले की बात कर रहे थे। इसके बाद वह अरावली के जंगल में चले गए। पुलिस
ने रात भर छानबीन के बाद उसे झूठी अफवाह करार दिया। इंस्पेक्टर यश्सवंत ने
बाड़ेसर निवासी मनोज डालमिया को गिरफ्तार किया।