फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हंसराज कॉलेज ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीजी, हॉस्टल और किराये के मकान में शिफ्ट होने से पहले सुरक्षा जांच की सलाह
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। सत्य निकेतन हादसे के मद्देनजर दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के हंसराज कॉलेज ने छात्रों के लिए सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। कॉलेज ने छात्रों को पीजी, हॉस्टल, किराये के मकान या अन्य आवासीय परिसर का चयन करने से पहले सुरक्षा मानकों की व्यक्तिगत रूप से जांच करने की सलाह दी है।
एडवाइजरी में छात्रों से शिफ्ट होने से पहले अग्नि सुरक्षा उपकरणों, आपातकालीन निकास, विद्युत एवं संरचनात्मक सुरक्षा, सुरक्षित प्रवेश-निकास और बुनियादी सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने को कहा गया है। साथ ही आपात स्थिति में राहत एवं बचाव दल की पहुंच और जरूरी संपर्क विवरण भी सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज ने स्पष्ट किया है कि जहां सुरक्षा संबंधी गंभीर चिंताएं या खतरे हों, वहां छात्र न तो शिफ्ट हों और न ही रहना जारी रखें। कॉलेज अधिकारी के मुताबिक, प्रशासन नए हॉस्टल के निर्माण की प्रक्रिया में जुटा है। पुराना हॉस्टल ध्वस्त किया जा चुका है। इसकी क्षमता करीब 150 छात्रों की थी। अब 600 छात्रों की क्षमता वाला नया हॉस्टल बनाने की योजना है। इसके लिए फंड जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें