फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्लाद पति: खाना नहीं बनाने पर पत्नी को उतारा मौत के घाट, पीट- पीटकर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Mar 2023 10:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली

सार

रविवार रात को खाना न बनाने पर उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। जिसकी वजह से उसने पत्नी की हत्या कर दी।
 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाहरी-उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में खाना नहीं बनाने पर एक युवक ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका की शिनाख्त प्रीति (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद प्रीति का शव परिवार के हवाले कर दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पति बजरंगी (25) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस बाकी परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक प्रीति अपने परिवार के साथ मुकुंदपुर गांव, भलस्वा डेयरी इलाके में रहती थी। इसके परिवार में पति बजरंगी के अलावा छह माह की एक बच्ची है। करीब ढाई साल पहले प्रीति की बजरंगी से शादी हुई थी। अक्सर छोटी-छोटी बातों पर दोनों के बीच झगड़ा हो जाता था। सोमवार तड़के करीब चार बजे पुलिस को खबर मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को बुरी तरह पीटा है, जो अचेत हो गई है।

 

मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रीति को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घर पर प्रीति की सास अनीता छह माह की बच्ची को लेकर मौजूद थी। उसने बेटे द्वारा बहू को पीटे जाने की बात की। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मंगलवार को आरोपी को दबोच लिया। बजरंगी आजादपुर मंडी में चाय की दुकान चलाता है। उसे शराब पीने की लत है। रविवार रात को खाना न बनाने पर उसका पत्नी से झगड़ा हुआ था। जिसकी वजह से उसने पत्नी की हत्या कर दी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें