फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: हैंडलूम फैशन शो और उत्पाद प्रदर्शनी आज

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। अशोका होटल में राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस के मौके पर बुधवार को हैंडलूम फैशन शो और उत्पाद प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के सहयोग से नोएडा के सत्यम फैशन इंस्टिट्यूट (एसएफआई) की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौजूद रहेंगी। साथ ही एसएफआई की चेयरपर्सन डॉ. स्नेह सिंह, सचिव सीए डॉ. प्रदीप गुप्ता और प्रिंसिपल डॉ. नीतू मल्होत्रा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में रैंप पर एसएफआई के डिजाइन छात्रों की ओर से तैयार किया गया विशिष्ट हैंडलूम कलेक्शन प्रस्तुत किया जाएगा। फैशन शो में पारंपरिक भारतीय वस्त्रों को आधुनिक अंदाज भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा हस्तनिर्मित आभूषणों और लाइफस्टाइल उत्पादों की एक आकर्षक प्रदर्शनी भी कार्यक्रम का हिस्सा रहेगी। जहां लोग पारंपरिक कारीगरी और नवाचार का संगम देख सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें