फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दुर्गा पूजा से पहले काली बाड़ी में लगी हथकरघा प्रदर्शनी

विज्ञापन
विज्ञापन
36 स्टॉल पर देशभर की बुनाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दुर्गा पूजा से पहले देश के अलग-अलग राज्यों के बुनकरों और हस्तशिल्पकारों को दिल्ली के खरीदारों से जोड़ने के लिए नई दिल्ली काली बाड़ी की ओर से 7वें हथकरघा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। मंदिर मार्ग स्थित काली बाड़ी परिसर में लगी प्रदर्शनी में कुल 36 स्टॉल लगाए गए हैं।
यहां हथकरघा से तैयार साड़ियों और अन्य कपड़ों के साथ घर सजाने का सामान, कृत्रिम आभूषण, उपहार सामग्री समेत कई तरह के हस्तनिर्मित उत्पाद उपलब्ध हैं। नई दिल्ली काली बाड़ी के सचिव स्वपन गांगुली ने बताया कि संस्था का उद्देश्य कला और शिल्प से जुड़े लोगों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ स्थानीय खरीदारों को देश के अलग-अलग हिस्सों की पारंपरिक बुनकारी और हस्तकला से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन 36 स्टॉलों पर पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों की पारंपरिक बुनाई देखने को मिल रही है। दुर्गा पूजा को ध्यान में रखते हुए तांत, जामदानी, बालूचरी, सिल्क, तसर और कोटा डोरिया जैसी साड़ियों का बड़ा कलेक्शन उपलब्ध है। ग्राहकों को शुद्ध हथकरघा उत्पाद सीधे बुनकरों से सही दामों पर मिल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें