नई दिल्ली। दिल्ली स्टेट स्कूल गेम्स हैंडबॉल प्रतियोगिता सोमवार को पीतमपुरा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में संपन्न हो गई। समारोह की मुख्य अतिथि शिक्षा निदेशक अंकिता आनंद ने शिरकत की। इस अवसर पर खेल विभाग के उप शिक्षा निदेशक एस. सुनील, उप शिक्षा निदेशक जोन-11 योगेश अग्रवाल, एसपीई जोन-11 कामिनी रावत, खेल अधिकारी राहुल गहलोत, जोगिंदर राणा, प्रतियोगिता के आयोजन सचिव संतोष कुमार, भारत के मुख्य हैंडबॉल कोच शिवाजी सिंधु तथा हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ दिल्ली के सचिव योगेश मेहता समेत अन्य मौजूद रहे। इस मौके पर अंकिता आनंद ने खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ शिक्षा क्षेत्र में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। संवाद