नई दिल्ली। रोहिणी सेक्टर-11 स्थित जापानी पार्क के जेएमडी टेंट एसी पंडाल में श्री खाटू श्याम सेवा समिति, रोहिणी की ओर से आयोजित श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव में भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। कार्यक्रम में भजन गायक शीतल पांडे, संजय पारीक, नरेश नरसी और मोहित गोयल ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत श्याम बाबा की पूजा-अर्चना से हुई। इस दौरान समिति के चेयरमैन गगन गुप्ता, प्रधान विकास गर्ग, महासचिव बिजेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजेश गोयल, वरिष्ठ उपप्रधान सुरेंद्र बंसल, सह-महासचिव गोविंद गोयल, मुख्य संयोजक सुनील जैन, स्वागत अध्यक्ष अभिषेक साबू समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद