राजधानी दिल्ली की हैदरपुर नहर से सोमवार शाम एक हैंड ग्रेनेड मिलने से सनसनी फैल गई। नहर में नहाने गए कुछ बच्चों को यह ग्रेनेड मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस ग्रेनेड को कब्जे में ले लिया और इसकी जानकारी एनएसजी को दी। मौके पर पहुंचे एनएसजी अधिकारियों को हैंड ग्रेनेड सौंप दिया गया है।
जिला पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि सोमवार शाम तीन-चार बच्चे सोमवार शाम नहर में नहाने गए थे। नहाने के दौरान बच्चों को पानी से एक हैंड ग्रेनेड मिला। जिले के स्पेशल स्टाफ को जानकारी मिली को बच्चों को बमनुमा चीज मिला है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि ग्रेनेड काफी पुराना लग रहा है और उस पर जंग लगा हुआ है। उसमें पिन भी लगा हुआ है और कुछ नंबर भी लिखे हुए है। बाद में उसे एनएसजी के हवाले कर दिया गया है।