फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं उठा पा रहा था गर्लफ्रेंड का खर्चा, चोरी करने लगा वाहन

Fri, 18 Jan 2019 09:30 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
बेसुध हालत में मिला शराबी पिता (प्रतिकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गर्लफ्रेंड को प्रभावित करने के लिए वाहन चुराने वाले गाजियाबाद के बुद्ध नगर, लोनी निवासी अमन और उसके साथी अंजाली कॉलोनी लोनी निवासी आकाश (20) को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की तीन मोटरसाइकिलें व दो स्कूटी बरामद की गई हैं।

विज्ञापन


पुलिस ने वाहन चोरी के पांच मामले सुलझाने का दावा किया है। अपराध शाखा के डीसीपी डॉ. जी रामगोपाल नायक के अनुसार, 17 जनवरी को सूचना मिली थी कि दो वाहन चोर चोरी की बाइक बेचने दिल्ली आएंगे। इंस्पेक्टर अरुण कुमार चौहान की टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि वे ड्रग्स लेने व शराब पीने के आदी है। गर्लफ्रेंड को प्रभावित करने, ऐशोआराम की जिंदगी व नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात करते थे। अमन ओपन यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कर रहा है। अमन की कई गर्लफ्रेंड हैं। आरोपी उनके खर्च उठाने के लिए वाहन चोरी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें