आचार्यपुरी स्थित मकान में जांच करते पुलिसकर्मी व स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के आचार्यपुरी इलाके में पत्नी के कोरोना पॉजिटिव आने पर पति ने खुदकुशी कर ली। गुरुवार सुबह बुजुर्ग ने कमरे में फंदा लगा लिया। बेटे की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
एहतियात के तौर पर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आसपास के पूरे क्षेत्र को सील कर दिया और मृतक का भी सैंपल लिया। जांच रिपोर्ट आने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
सहायक पुलिस आयुक्त प्रीतपाल ने बताया सुबह सूचना मिली की आचार्यपुरी स्थित एक मकान में एक 53 वर्षीय सतबीर सैनी ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद सेक्टर-14 थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।