फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम : बेरोजगारी से आहत दो युवकों ने की खुदकुशी, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव 

Tue, 14 Jul 2020 07:14 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन खुलने के बाद रोजगार न मिलने से आहत दो युवकों ने मंगलवार को घर में फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट तो नहीं मिला लेकिन आसपास के लोगों और परिजनों के बयान पर पुलिस इसे खुदकुशी ही मान रही है। मंगलवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


मूलरूप से यूपी के कासगंज निवासी अभिषेक राजपूत (20) कासन गांव में किराये पर रहता था। वह मजदूरी का काम करता था। लॉकडाउन खुलने के बाद भी वह काम न मिलने से परेशान था। मंगलवार को वह अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक, कई दिनों से युवक काम को लेकर परेशान चल रहा था। परिजन और पुलिस खुदकुशी का कारण यही मान रहे हैं।

खुदकुशी का दूसरा मामला भी कासन गांव में ही सामने आया। मूलरूप से यूपी के अलीगढ़ निवासी जितेंद्र (22) कुछ दिन पहले ही मजदूरी के सिलसिले में गुरुग्राम आया था। वह कासन गांव में किराये पर रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, काम न मिलने से वह काफी परेशान था। मंगलवार को अपने कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने दोनों शवों के पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन


संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली महिला
गुरुग्राम के गढ़ी गांव स्थित विजय कॉलोनी में मंगलवार को 30 वर्षीय महिला संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से लटकने की बात सामने आई है लेकिन पुलिस इसे दूसरे कोण से भी जांच रही है।

पुलिस परिजनों का बयान ले रही है इसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा। मूलरूप से यूपी के आगरा निवासी महिला अपने पति व बच्चों के साथ गढ़ी गांव स्थित कॉलोनी में किराये पर रहती थी। मंगलवार को पति के ड्यूटी पर जाने के बाद दोपहर को सूचना मिली की वह कमरे में फंदे से लटकी हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की।

मंगलवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। सेक्टर-10ए थाने के एएसआई संजय ने बताया कि अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें