फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरूग्राम: ग्वाल पहाड़ी गांव के दो पक्षों में भिड़ंत, 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Tue, 04 Feb 2020 06:04 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, गुरूग्राम
विज्ञापन
दोनों पक्ष आमने-सामने - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

गुरुग्राम के ग्वाल पहाड़ी इलाके में आज (सोमवार) को दो पक्षों के बीच आपस में भिड़ंत हो गई। इस कारण पांच लोग घायल हो गए हैं और इनमें दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडे चलाते हुए नजर आ रहे हैं। पुलिस ने 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इससे पहले भी इन पक्षों के बीच टकरार हो चुकी है।

ग्वाल पहाड़ी गांव में दो गुटों के आपसी विवाद में हुए जानलेवा हमले में दो बुजुर्ग महिलाओं समेत 9 लोगों को चोटेें आई हैं। वहीं पांच की हालत गंभीर है। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहे हैं। इस मामले में डीएलएफ फेज-1 थाना पुलिस ने 21 लोगों को नामजद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें