नागरिकों को अब सोहना में आशियाना बनाना आसान होगा। जिसके लिए सरकार ने अनुदान राशि जारी कर दी है। यह राशि नगर परिषद क्षेत्र के 193 लाभार्थियों को वितरित की जाएगी, जो मकान निर्माण कर सकेंगे। उक्त राशि तीन किश्तों में देगी। जिसके लिए नगर परिषद विभाग ने कार्यवाही शुरू कर दी है।
सोहना नगर परिषद क्षेत्र के गरीब नागरिकों को अपना आवास बनाने का सपना शीघ्र साकार होने की संभावनाएं जगी है। ऐसे नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए एक करोड़ पांच लाख रुपये की अनुदान राशि 193 लाभार्थियों को बांटी जाएगी।
वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री आवास योजना को लागू किया था। जिसमें तीन वर्ग एएचपी व बीएलसी में बांटा गया हैं। जिसके तहत मकान बनाने के लिए ढाई लाख रुपये व मरम्मत के लिए डेढ लाख रुपये निर्धारित किए है। यह राशि लाभार्थियों को तीन किश्तों में दी जाएगी। बता दे कि सरकार ने दिनों 471 नागरिकों की सूची नगर परिषद विभाग को सौंपी थी।
जिसका एक एजेंसी ने सर्वे किया था। जिसमें से 193 लोगों को मंजूरी प्रदान कर आवस निर्माण करने की हरी झंडी प्रदान कर दी है। सोहना नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह का कहना है कि चयन किये गए नागरिकों को सूचना देकर दस्तावेज मांगे गए हैं। जिसके बाद नियमानुसार जल्द ही राशि वितरित कर दी जाएगी।