फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्रामः सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में बढ़ी मरीजों की भीड़

Mon, 28 Sep 2020 06:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

- मेडिकल और अन्य कार्यों के सिलसिले में भी लोग करा रहे कोविड-19 की जांच
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में बने कोरोना मरीज पंजीकरण काउंटर पर कोविड-19 जांच कराने वालों और रिपोर्ट लेने वालों की संख्या काफी बढ़ गई है।

विज्ञापन


सप्ताह का पहला दिन होने के कारण सोमवार को सेक्टर-10 अस्पताल में कुछ ज्यादा ही भीड़ रही लेकिन कोरोना मरीज पंजीकरण काउंटर पर बड़ी संख्या में लोग कोविड-19 की जांच के लिए और रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए कतार में खड़े नजर आए।

खास बात यह है कि सरकार की तरफ से जांच की दरें तय किए जाने के बाद अब लोग मेडिकल और अन्य उद्देश्य से भी कोविड-19 की जांच करा रहे हैं। वहीं, सेक्टर-10 अस्पताल प्रबंधन की तरफ से भी अस्पताल परिसर में कोरोना संक्रमितों के लिए एक अलग से पोस्ट कोविड ओपीडी शुरू की गई है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों को परामर्श दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद सामाजिक दूरी को लेकर आम लोगों में जागरूकता का अभाव है। सोमवार को भी सेक्टर-10 अस्पताल में लोग सामाजिक दूरी को दरकिनार करते हुए अस्पताल में जगह-जगह खड़े होकर बातचीत करते दिखाई दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें