फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: पटाखे के गोदाम में खड़ी सीएनजी कार में विस्फोट, एक की मौत, 5 घायल

Mon, 15 Apr 2019 11:08 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग - फोटो : ani
विज्ञापन
हरियाणा के गुरुग्राम में देर रात बड़ा विस्फोट हुआ। विस्फोट से इलाके में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इस विस्फोट में एक शख्स की मौत हो गई है, जबकि पांच घायल बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


घटना गुरुग्राम के कादीपुर औद्योगिक इलाके में हुई। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, देर रात पटाखे के गोदाम में खड़ी सीएनजी चालित कार में जोरदार विस्फोट हुआ। 

विस्फोट में एक शख्स की जान चली गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। विस्फोट के बाद गोदाम में आग लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें