फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्रामः सैर के लिए गए जिम संचालक की बच्चों के सामने गोलियों से भूनकर हत्या, तीनों आरोपी फरार

Mon, 11 May 2020 11:47 AM IST
पूजा त्रिपाठी पवन सेठी, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

  • बच्चों के साथ पार्क में सैर करने गया था मृतक
  • टोलकर्मी की हत्या मामले में तीन साल पहले बरी हुआ था मृतक
विज्ञापन
इसी पार्क में की गई जिम संचालक की हत्या, जांच के दौरान पुलिस द्वारा बनाए गए सफेद घेेरे - फोटो : सुदर्शन झा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के गांव नौरंगपुर में बच्चों के साथ पार्क में सैर करने गए जिम संचालक मंजीत को तीन बदमाशों ने गोलियो से भून दिया। जिस वक्त वारदात हुई उस वक्त मृतक के बच्चे भी पार्क में थे।

विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। मृतक पर अवैध रूप से हथियार रखने व टोलकर्मी की हत्या करने समेत अन्य मामले दर्ज हैं। टोलकर्मी की हत्या मामले में अदालत ने उसे बरी कर दिया था।

मूल रूप से दिल्ली के वजीरपुर निवासी मंजीत गांव नौरंगपुर में अपने परिवार के साथ अंकल के घर रहता था। उसका शिकोहपुर में जिम था। सोमवार सुबह वह पार्क में सैर करने अपने बच्चों के साथ गया था।
विज्ञापन


सैर के दौरान वह बच्चों के साथ मस्ती भी कर रहा था। पार्क के बाहर पहले से घात लगाए बैठे क्रेटा कार सवार तीन बदमाशों ने उस पर गोलियां बरसा दी। जिसमें मंजीत को 5 से अधिक गोलियां लगना बताया जा रहा है।

मंजीत की मौके पर मौत हो गई। गोलियों की आवाज सुनकर पार्क में चीखपुकार मच गई। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पुलिस ने बताया कि मंजीत की आपराधिक पृष्ठभूमि है। ऐसे में माना जा रहा है कि उसकी हत्या रंजिश में हुई है। आरोपी कौन थे इसका पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले रेकी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें