फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram : रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या, रंजिश में इलाके के बदमाश ने किया था हमला

Fri, 19 Apr 2024 05:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, iगुरुग्राम

सार

इलाके में ही रहने वाले बदमाश दिनेश उर्फ टीनू ने इस वारदात को अंजाम दिया। बदमाश से फौजी ने जमकर मुकाबला किया।
विज्ञापन
Demo Pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खांडसा गांव में बृहस्पतिवार को घर से बाहर निकल रहे एक रिटायर्ड फौजी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इलाके में ही रहने वाले बदमाश दिनेश उर्फ टीनू ने इस वारदात को अंजाम दिया। बदमाश से फौजी ने जमकर मुकाबला किया। घायल होने के बावजूद फौजी उससे भिड़ गया। इसी बीच गोली की आवाज सुनकर रिटायर्ड फौजी के रिश्तेदार सोहित ने बदमाश पर लोहे की राॅड से हमला कर दिया। 

विज्ञापन


घायल फौजी और बदमाश दोनों को मेदांता अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने दाेनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सेक्टर-37 थाना पुलिस, अपराध शाखा और सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पुलिस से सीसीटीवी फुटेज  को कब्जे में ले लिया है। खांडसा गांव में 55 वर्षीय रिटायर्ड फौजी सुनील का परिवार रहता है। दोपहर को सुनील अपने घर से कहीं बाहर जाने के लिए निकला था। इसी दौरान पहले से घात लगाए दिनेश उर्फ टीनू (34) ने उस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


  बदमाश ने कई राउंड फायरिंग की। इसमें एक गोली सुनील को लग गई। घायल होने के बावजूद सुनील ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाश को दबोच लिया और उस पर डंडे से कई वार किए। इसी बीच गोली की आवाज और शोरगुल सुनकर सुनील का रिश्तेदार सोहित वहां पहुंचा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें