फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईयरफोन लगाकर पटरियों के किनारे सैर कर रहा था छात्र, मालगाड़ी ने रौंदा, बाद में मिला टूटा हुआ मोबाइल और...

Fri, 11 Sep 2020 05:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

 - छात्र की मौके पर ही हुई मौत, जीआरपी ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के धनवापुर फाटक के पास शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। ईयरफोन लगाकर रेलवे पटरियों किनारे सैर कर रहा 21 वर्षीय छात्र मालगाड़ी की चपेट में आ गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी को मौके से छात्र का टूटा हुआ मोबाइल और ईयरफोन मिला।

विज्ञापन


परिजनों की मांग पर जीआरपी ने छात्र के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। जीआरपी थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर परमानंद ने बताया कि 9 माह के लंबे अंतराल के बाद ऐसा हादसा हुआ है। एहतियातन पटरियों के आसपास जीआरपी ने गश्त बढ़ा दी है।

हादसा शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे हुआ। लक्ष्मण विहार निवासी कॉलेज छात्र अवनीश (21) धनवापुर फाटक के आसपास कान में ईयरफोन लगाकर मोबाइल में गाने सुनते हुए सैर कर रहा था। इतने में दिल्ली की ओर से मालगाड़ी आ गई। लोको पायलट ने छात्र को देखकर हॉर्न दिया लेकिन ईयरफोन होने की वजह से छात्र को सुनाई नहीं दिया और मालगाड़ी की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना के बाद जीआरपी और छात्र के परिजन मौके पर पहुंच गए। पिता शैलेंद्र ने छात्र को धक्का देने की आशंका जताई। जीआरपी ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जिसमें बोर्ड ने ऐसी आशंकाओं से इनकार किया।  जीआरपी को लोको पायलट की ओर से वॉकी-टॉकी की डिटेल भी मिल गई। जीआरपी ने 174 की कार्रवाई के तहत शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें