मुक्केबाजी के क्षेत्र में गुरुग्राम के बेटे यशवर्धन ने कुवैत की धरती पर देश का नाम रोशन किया है। कुवैत में चल रही मुक्केबाजी प्रतियोगिता के सेमी-फाइनल में फिलीपींस के मुक्केबाज को 5-0 से हराकर यशवर्धन ने एकतरफा जीत हासिल की है।
सेमी फाइनल में जीत हासिल करने के बाद यशवर्धन फाइनल में प्रवेश कर चुके हैं। अब उनका मुकाबला उज्बेकिस्तान के मुक्केबाज अबुर अब्दुल्लाजीज के साथ होगा।