फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गुरुग्राम भाजपा ने शक्ति केंद्रों का प्रवास कर संगठन को किया मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। भारतीय जनता पार्टी गुरुग्राम महानगर का मंडल व शक्ति केंद्रों पर प्रवास कार्यक्रम संपन्न हो गया। इसका उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करना था। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला अध्यक्ष अजीत सिंह और जिला प्रभारी राजकुमार वोहरा ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने पटौदी और सोहना सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनीं और संगठन विस्तार पर चर्चा की। अजीत सिंह ने पटौदी विधानसभा क्षेत्र के भोड़ाकलां और ताजनगर मंडलों का दौरा किया। उन्होंने सिधरावली और ताजनगर में रात्रि प्रवास भी किया। राजकुमार वोहरा ने सोहना विधानसभा क्षेत्र के बिसर और ताऊडू मंडलों में दो दिवसीय प्रवास किया। उन्होंने पांच प्रमुख शक्ति केंद्रों पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने के निर्देश
प्रवास के समापन पर जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी ने महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने सभी विधानसभा प्रभारी, मंडल प्रभारी और जिला पदाधिकारियों को अपने क्षेत्रों में प्रवास करने को कहा। बूथ और शक्ति केंद्र स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं के साथ नियमित संवाद बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें