फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: श्रद्धा से मनाया गुरु नानक देव का ज्योति ज्योत दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
करतारपुर साहिब कॉरिडोर दोबारा खोलने के लिए संगत के साथ की अरदास
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पहली पातशाही गुरु नानक देव का ज्योति ज्योत दिवस श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाया। इस अवसर पर कमेटी के अधीन विभिन्न गुरुद्वारों में धार्मिक दीवान सजाए गए। मुख्य समागम गुरुद्वारा नानक प्याऊ साहिब में हुआ, जहां रागी सिंहों ने गुरबाणी के कीर्तन से संगत को निहाल किया।
समागम में कमेटी अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका, महासचिव जगदीप सिंह काहलों और धर्म प्रचार कमेटी के चेयरमैन जसप्रीत सिंह करमसर ने कहा कि गुरु साहिबान से जुड़े दिवस मनाने का उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपने इतिहास और विरासत से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी पदाधिकारियों ने पावन दिवस पर अरदास करते हुए करतारपुर साहिब कॉरिडोर को दोबारा खोलने की मांग की। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव ने अपने जीवन के अंतिम 18 वर्ष यहीं बिताए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें