फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परमात्मा की प्राप्ति का माध्यम है गुरुः डॉ. सत्यप्रकाश

Mon, 06 Jul 2020 02:16 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्वामी परमतेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूथ न्यूज डॉट ऑनलाइन, इंडियन योगा एसोसिएशन और आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सहयोगी के तौर पर लेडीज सर्कल इंडिया एवं इंटरनेशनल, राउंड टेबल इंडिया और एफर्जीआईईटी आदि शामिल हुए। कार्यक्रम में अमर उजाला ने मीडिया पार्टनर की भूमिका निभाई।

विज्ञापन


शाम 6:30 बजे शुरू हुए कार्यक्रम में ध्यान, परिचर्चा, व्याख्यान और भजन आदि पेश किए गए। भारत सहित कई देशों से 15 हजार से अधिक लोग कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े। कार्यक्रम का सीध प्रसारण अमर उजाला और यूथ इंडिया के फेसबुक पेज पर किया गया। इस दौरान स्वामी परमतेज द्वारा गुरु पूजा की गई।

मोटिवेशन स्पीकर शगुन सिंघल गर्ग ने कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए एंकर भी भूमिका निभाई। वरिष्ठ पत्रकार हिमांशु पांडेय ने सभी का स्वागत किया। इसके बाद तनुज नारायण द्वारा ध्यान सत्र आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा पूर्ण चंद्र की रात होती है, जो पूर्णता को दर्शाती है।
विज्ञापन


एफर्जीआईईटी के निदेशक प्रोफेसर आरपी मिश्रा ने गुरु की महत्ता पर विचार व्यक्त किए। वहीं एलसी इंडिया की अध्यक्ष निधि कर्णी ने कहा कि इस कठिन समय में ईश्वर से जुड़ाव बेहद आवश्यक है। मुख्य अतिथि डॉक्टर स्वामी सत्यप्रकाश संस्थापक विश्वा एवं व्यास कनाडा ने कहा कि गुरु पूर्णिमा बहुत विशेष पर्व है। पुण्य से स्वर्ग मिलता है, पर पुण्य खत्म होने पर वापस पृथ्वी पर आना पड़ता है।

वहीं, परमात्मा की प्राप्ति सिर्फ कर्म से संभव नहीं है, इसके लिए गुरु के पास जाना जरूरी है। उन्होंन कहा कि गुरु पूजा, सभी गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है। इस दौरान गायक सिद्धार्थ मोहन की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में कुशाल भार्गव एरिया चेयरमैन गोलमेज इंडिया, गौरव प्रकाश सह-चेयर पीएचडी चैंबर आफ कॉमर्स आदि ने भी विचार साझा किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें