फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सड़क दुर्घटना में यूट्यूबर की मौत, दो दोस्त घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर कोलगांव के समीप अनियंत्रित कार कैंटर में घुसी
विज्ञापन

-भोपाल से जम्मू कश्मीर जाते समय हुए हादसे से यातायात प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 25 वर्षीय यूट्यूबर की मौत हो गई, जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए। हादसा नूंह जिले के सदर थाना फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में गांव कोलगांव के पास चैनल नंबर 78 पर हुआ। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।
मध्य प्रदेश के भोपाल से जम्मू-कश्मीर जा रहे तीन दोस्त टाटा नेकसोन कार में सवार थे। जैसे ही उनकी गाड़ी दिल्ली-मुंबई-बड़ौदा एक्सप्रेसवे पर गांव कोलगांव के पास पहुंची, तभी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े कैंटर से पीछे जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे में अंकित गायकवाड पुत्र सुरेश गायकवाड निवासी बैतूल, मध्य प्रदेश की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष बताई जा रही है। अंकित एक यूट्यूबर था और सोशल मीडिया पर सक्रिय रहता था। हादसे में उसके साथी नवनीत और भूमिका घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना फिरोजपुर झिरका पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा अस्पताल भिजवा दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें