फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: युवकों ने महिला को झांसे में लेकर सोने की चेन उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। उद्योग विहार थाना क्षेत्र में महिला को झांसे में लेकर दो युवकों द्वारा सोने की चेन ठगने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, दिल्ली के नजफगढ़ की गायत्री ने बताया कि वह 9 अक्तूूबर को उद्योग विहार फेज-1 की एक कंपनी में आई थी। ऑटो से उतरने के बाद उन्हें दो युवक मिले जो आपस में एक हजार रुपये के लेनदेन के मामले में बहस कर रहे थे। गायत्री ने उनसे बस स्टैंड जाने का रास्ता पूछा तो दोनों ने उसे झांसे में ले लिया और अपने साथ बस स्टैंड चलने के लिए कहा। बस स्टैंड जाने के लिए उन्होंने ई रिक्शा ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि जैसे ही वह बस स्टैंड के पास पहुंचने वाले थे कि युवकों ने उन्हें झांसे में लेकर उनकी दो तोले की सोने की चेन को एक रुमाल में रख लिया। यहां से जब वह वापस शंकर चौक पहुंचे तो युवकों ने उन्हें सोने की चेन वापस नहीं की और यह चेन लेकर वह फरार हो गए। इस पर वह उनकी तलाश करती रही, लेकिन आरोपी नहीं मिले। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें