फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये तो गुंडागर्दी है: रील बनाने और टशन के लिए युवकों ने द्वारका एक्सप्रेसवे किया जाम, वीडियो में देखें बदमाशी

Mon, 04 Aug 2025 10:56 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम

सार

सोशल मीडिया पर वायरल हुए 2 मिनट 23 सेकंड के वीडियो में नजर आया कि इन गाड़ियों व कारों में कुछ युवक खिड़कियों पर बैठे हैं, तो कुछ सनरूफ से बाहर निकलकर खड़े हैं। तीन युवक मोबाइल से आगे-पीछे होकर और दौड़-दौड़कर गाड़ियों व उनकी खिड़कियों में बैठे युवकों की वीडियो बना रहे हैं। 
विज्ञापन
गुरुग्राम के द्वारका एक्सप्रेसवे पर रील बनाने के लिए खड़े किए गए वाहनों का विडियो वायरल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर सिटी में युवाओं ने रील बनाने और टशन दिखाने के लिए अपर द्वारका एक्सप्रेस वे को जाम कर दिया। 15 कारों के काफिले को एक्सप्रेस वे पर सेक्टर-108, शोभा सिटी के पास लाकर रील बनाए गए, जिससे एक्सप्रेस वे पर वाहनों की रफ्तार थम गई और जाम लग गया। इस घटना का 2 मिनट 23 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

रविवार शाम को अपर द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-108 स्थित शोभा सिटी के पास करीब 15 कारों में सवार युवकों ने 10 मिनट तक वाहनों का आवागमन बंद कर दिया। कार सवार युवकों ने सड़क के बीचोंबीच गाड़ियां खड़ी की और सायरन बजाकर रील बनाना शुरू कर दिया। इससे अन्य वाहन चालकों को परेशानी हुई। अपर द्वारका एक्सप्रेसवे पर सभी गाड़ियों में सबसे आगे काले रंग की एक लग्जरी गाड़ी खड़ी थी, जबकि दाएं-बाएं और पीछे कई गाड़ियों को खड़ी करके वीडियो बनाया जा रहा है। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुए 2 मिनट 23 सेकंड के वीडियो में नजर आया कि इन गाड़ियों व कारों में कुछ युवक खिड़कियों पर बैठे हैं, तो कुछ सनरूफ से बाहर निकलकर खड़े हैं। तीन युवक मोबाइल से आगे-पीछे होकर और दौड़-दौड़कर गाड़ियों व उनकी खिड़कियों में बैठे युवकों की वीडियो बना रहे हैं। वीडियो बनाने के दौरान कुछ कारें बैक होकर पीछे के रोड पर निकल जाती हैं, जबकि कुछ कारें आगे चलती गई।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार का कहना है कि अपर द्वारका एक्सप्रेसवे की सड़क पर गाड़ियों व कारों को रोककर रील बनाने के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। सड़क को बाधित करके वीडियो बनाने वाले युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें