फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: किसानों को दी गई मिट्टी की सेहत सुधारने की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मानेसर। कृषि विज्ञान केंद्र शिकोहपुर और कृषि विभाग गुरुग्राम की ओर से किसानों को मिट्टी के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए खेत बचाओ अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम गुरुग्राम ब्लॉक के माकड़ोला, चंदू और साढराणा गांवों में आयोजित किया गया, जिसमें 60 से अधिक किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को बताया कि मिट्टी की जांच करवाकर ही खाद और उर्वरकों का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे फसल की पैदावार बढ़ती है और मिट्टी की उर्वरता लंबे समय तक बनी रहती है। किसानों को सलाह दी गई कि वे मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार ही खाद का उपयोग करें और रासायनिक उर्वरकों का जरूरत से ज्यादा प्रयोग न करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें