फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: कार को रिवर्स कर रहे चालक के साथ युवकों ने की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
पालम विहार थाना की पुलिस ने आरोपी युवक को जांच में शामिल कर जमानत पर छोड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। पालम विहार थाना के अंतर्गत ओम स्वीट्स के पास कार को रिवर्स कर रहे चालक के साथ 11 जनवरी को दूसरी कार के चालक ने मारपीट की। पीड़ित कार चालक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज की है। मारपीट करने वाले युवक को जांच में शामिल करके जमानत पर छोड़ दिया है।
अशोक विहार फेज-3 एक्सटेंशन निवासी प्रशांत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि एक जनवरी की दोपहर करीब 12 बजे वह ओम स्वीट्स के पास कार रिवर्स कर रहा था। इसी दौरान एक कार उसकी कार के पीछे आई और चालक ने कार को रोक लिया। इसके बाद कार चालक ने मारपीट करते हुए धमकी दी। प्रशांत कुमार ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसकी सोने की चेन छीन ली। वहीं, जब मोबाइल में वीडियो बनाने लगा तो युवक ने उसका मोबाइल भी तोड़ दिया। शिकायत के आधार पर मारपीट करने वाले युवक ललित के खिलाफ पालम विहार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच अधिकारी ईएएसआई टीकम सिंह ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई थी। पीड़ित युवक की शिकायत व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी ललित के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ललित को जांच में शामिल करके जमानत पर छोड़ दिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें