फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: युवाओं को नशामुक्त भारत और विकसित राष्ट्र निर्माण की शपथ दिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के मंत्री ने युवाओं को नशामुक्ति और राष्ट्र निर्माण की शपथ दिलाई
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने एसजीटी यूनिवर्सिटी में युवाओं को नशामुक्ति और राष्ट्र निर्माण की शपथ दिलाई। यह शपथ ''नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत'' संकल्प अभियान के तहत दिलाई गई। उन्होंने युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया।
मंत्री ने कहा कि भारत युवाओं का देश है, जहां करीब 65 फीसदी आबादी 35 वर्ष से कम आयु की है। ऐसे में विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में युवाओं की जिम्मेदारी सबसे अधिक है। उन्होंने युवाओं से नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने और दूसरों को भी प्रेरित करने को कहा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नशामुक्त भारत और विकसित भारत में युवाओं की भूमिका पर दिया गया संबोधन भी सुनाया गया। राव नरबीर सिंह ने गुरुग्राम के पर्यावरण को सुरक्षित रखने को सामूहिक जिम्मेदारी बताया। उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से कम से कम एक पौधा लगाने और पांच वर्षों तक उसकी देखभाल सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकल उपयोग प्लास्टिक का बहिष्कार
कैबिनेट मंत्री ने युवाओं से एकल उपयोग प्लास्टिक का पूरी तरह बहिष्कार करने को कहा। उन्होंने बताया कि प्लास्टिक प्रदूषण पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती है। मंत्री ने युवाओं से कपड़े के थैले और अन्य पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे सकारात्मक बदलाव देश को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बना सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें