फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में खूनी संघर्ष: पार्किंग विवाद में फल व्यापारी की सुआ मारकर हत्या, पड़ोसी दुकानदार के साथ हुआ था झगड़ा

Sun, 24 May 2026 10:09 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम

सार

खांडसा मंडी में अपनी फल की दुकान लगाने वाले कमान सराय के निवासी 55 वर्षीय भरत भूषण बनेचा का रविवार की सुबह पड़ोस में ही दुकान लगाने वाले एक अन्य दुकानदार के साथ कार पार्किंग को लेकर विवाद हो गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम शहर के शिवाजी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खांडसा मंडी में रविवार की सुबह एक बार फिर से पार्किंग विवाद ने खूनी रूप ले लिया। एक फल व्यापारी की उसके पड़ोसी दुकानदार ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुआ मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खांडसा मंडी में अपनी फल की दुकान लगाने वाले कमान सराय के निवासी 55 वर्षीय भरत भूषण बनेचा का रविवार की सुबह पड़ोस में ही दुकान लगाने वाले एक अन्य दुकानदार के साथ कार पार्किंग को लेकर विवाद हो गया। दुकान के पास कार पार्क करने पर दूसरे दुकानदार ने आपत्ति जताई। यह मामूली कहासुनी जल्द ही बड़े झगड़े में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पड़ोसी दुकानदार ने अपना आपा खो दिया और उसने अपने कुछ साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद उन्होंने मिलकर भरत भूषण बनेचा पर लाठी-डंडों और धारदार हथियार (सुआ) से हमला कर दिया। इस जानलेवा हमले में भरत भूषण गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। शिवाजी नगर थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने घायल अवस्था में पड़े भरत भूषण को तुरंत अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह हत्या पार्किंग विवाद के चलते हुई है। पुलिस ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।

मृतक भरत भूषण बनेचा खांडसा मंडी में कई वर्षों से फल का व्यापार कर रहे थे। पुलिस हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें