फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: युवक की चाकू घोंपकर हत्या, लेबर चौक पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमटी मानेसर सेक्टर-7 थाना में प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर के सेक्टर-5 स्थित लेबर चौक पर मंगलवार सुबह सड़क किनारे एक युवक खून से लथपथ हालत में मिला। परिजनों ने चाकू घोंपकर हत्या की आशंका जताई है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला लखनऊ के सरावा गांव निवासी ललतू के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आईएमटी मानेसर सेक्टर-7 थाना पुलिस ने मृतक के साले की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के गांव बसारा निवासी अनिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने परिवार के साथ काकरौला गांव में किराये पर रहता है। उसके साथ ही उसका जीजा ललतू अपने परिवार के साथ रहता था। सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे अनिल और उसके जीजा ललतू सेक्टर-4 स्थित एक कंपनी में नौकरी की भर्ती के लिए गए थे। अनिल के पास पैन कार्ड न होने के कारण नौकरी पर नहीं रखा गया, जबकि ललतू को भर्ती कर लिया गया और वे ड्यूटी के लिए रुक गए। शाम को जब परिजनों ने फोन पर बात की, तो ललतू ने रात करीब 12 बजे तक कमरे पर वापस लौटने की बात कही थी। लेकिन वे रात में घर नहीं पहुंचे। मंगलवार सुबह परिजनों को सूचना मिली कि लेबर चौक सेक्टर-5 के पास ललतू का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। ललतू की छाती में चाकू घोंपा गया था, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि पुलिस लेबर चौक और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावर का सुराग लगाया जा सके। इसके साथ ही परिवार के लोगों से भी मृतक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें