फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान के साथ नशामुक्ति के संकल्प से भी जुड़ें युवा : नितिन नबीन

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भोड़ाकलां के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में रक्तदान महाअभियान का किया शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने युवाओं से रक्तदान के साथ नशामुक्ति के संकल्प से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है और इससे जरूरतमंदों का जीवन बचाने के साथ रक्तदाता को आत्मसंतुष्टि भी मिलती है। युवा पीढ़ी को समाजसेवा और नशामुक्ति जैसे अभियानों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।
नितिन नबीन भोड़ाकलां स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर में आयोजित रक्तदान महाअभियान के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि रक्तदान केवल एक प्रक्रिया नहीं, बल्कि सेवा भाव को जागृत करने और विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत करने का पवित्र माध्यम है। उन्होंने ब्रह्माकुमारीज संस्थान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ज्ञान व्यक्ति को सही दिशा देता है। कठिन परिस्थितियों में मन को शांत रखकर बड़े लक्ष्यों को हासिल करने में संस्थान प्रेरक भूमिका निभा रहा है।
विज्ञापन

ओम शांति रिट्रीट सेंटर की निदेशिका आशा दीदी ने कहा कि रक्तदान के साथ समाज में नैतिक मूल्यों का दान करना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि राजयोग और अध्यात्म के माध्यम से व्यक्ति और समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की स्मृति में यह महाअभियान 21 से 25 अगस्त तक भारत के साथ नेपाल में भी आयोजित किया जाएगा।

विकसित भारत का सपना युवा पीढ़ी के दम पर होगा पूरा
पत्रकारों से बातचीत में नितिन नबीन ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे अधिक युवा आबादी वाले देशों में शामिल है। यदि युवा पीढ़ी को सही दिशा मिले तो समाज तेजी से विकास कर सकता है। उन्होंने कहा कि नशामुक्ति के अभियान से देश के प्रत्येक युवा को जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा गया है और इस लक्ष्य को हासिल करने में युवा पीढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। युवाओं की ऊर्जा और क्षमता के बल पर ही विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकेगा। कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सिद्धार्थ यादव, सोहना विधायक तेजपाल तंवर, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन
नितिन नबीन के गुरुग्राम आगमन पर शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी के नेतृत्व में प्रदेश और जिला पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुनीता दुग्गल, प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा, जिला महामंत्री अजीत यादव और मनीष सैदपुर, जिला उपाध्यक्ष जयवीर यादव व कुलदीप यादव, जिला मीडिया सह प्रभारी वरुण चौहान सहित जिला व मंडल पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें