फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सहमति संबंध में रह रहे युवक की चाकू लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के घरवालों ने प्रेमिका महिला सिपाही पर लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन

डीएलएफ फेस-3 के एस ब्लाक की घटना, एसएसबी में तैनात महिला सिपाही हिरासत में

अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। डीएलएफ फेस-3 थाना क्षेत्र के एस ब्लाक में सहमति संबंध में रह रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में बृहस्पतिवार की रात मौत हो गई। युवक के सीने में चाकू लगा था। पुलिस ने साथ में रह रही प्रेमिका को हिरासत में ले लिया है। प्रेमिका सीमा सुरक्षा बल में कांस्टेबल है। युवक के शव का पोस्टमार्टम शनिवार को किया जाएगा। जिसके बाद पुलिस परिजनों के बयान पर मामला दर्ज करेगी।

पुलिस के अनुसार मूल रूप से हिसार के हांसी निवासी 35 वर्षीय संदीप शादीशुदा थे और उनके दो बच्चे भी हैं। वह डेढ़ साल पहले गुरुग्राम आए थे। उनका गाड़ियों की सेल परचेज का काम था। इस बीच वह एसएसबी में सिपाही युवती के संपर्क में आए और फिर दोनों सहमति संबंध में रहने लगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात डीएलएफ फेस-3 पुलिस को सूचना मिली कि एस ब्लाक में वारदात हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस लहूलुहान हालत में मिले संदीप को निजी अस्पताल ले गई। यहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि वारदात के समय रात में युवती व संदीप ही फ्लैट पर थे। संदीप के सीने में चाकू का निशान है। फिलहाल पुलिस ने प्रेमिका को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

संदीप की मौत की सूचना के बाद सुबह उनके घरवाले भी आ गए। संदीप के चचेरे भाई ने कहा कि रात ढाई बजे उन्हें संदीप की मौत की सूचना मिली थी। उनके भाई की हत्या की गई है। एसीपी डीएलएफ विकास कौशिक का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद आने वाली रिपोर्ट व परिजनों के बयान के बाद ही मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस व क्राइम टीम सभी पहलू पर जांच कर रही है। अब तक मामला संदिग्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें