फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: मनोरंजन पार्क की पांच एकड़ जमीन अवैध कब्जों से मुक्त कराई

विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत से अपने पक्ष में फैसला आने के बाद एचएसवीपी ने की कार्रवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। सेक्टर-33 स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की जमीन से शुक्रवार को अवैध कब्जे और अतिक्रमण को हटाया गया। अभियान के दौरान करीब पांच एकड़ जमीन को कब्जा मुक्त करवा लिया गया। यह जमीन प्राधिकरण ने मनोरंजन पार्क के लिए प्रस्तावित कर रखी थी। जमीन पर अदालत में चल रहे मुकदमे का फैसला प्राधिकरण के हक में आया जिसके बाद इसे मुक्त करा लिया गया है। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी के चलते स्थिति नियंत्रित रही।
प्राधिकरण की सेक्टर-33 में मनोरंजन पार्क के लिए जमीन प्रस्तावित थी। इस पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया। जब प्राधिकरण ने कब्जा हटाने को कहा तो वह अदालत चले गए। इस बीच अवैध कब्जे यहां पर बढ़ने लगे। अब अदालत से कुछ दिन पहले प्राधिकरण के पक्ष में फैसला आ गया। दो दिन पहले यहां मुनादी की गई थी कि अपना अपना अवैध कब्जा हटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम थाना सदर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। यहां पर करीब 500 लेबर रूम, टिन शेड आदि ध्वस्त कर दिए। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में एसडीओ ज्ञानचंद्र मौजूद थे। इसके साथ ही जेई योगेश, परविंदर, कमल गोडिया, मेहर पटवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें