फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वाहन की टक्कर से युवक की मौत

Mon, 23 Jun 2025 11:02 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। जिले की सीमा से गुजर रहे केएमपी एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में कंटेनर के परिचालक मनोज सैनी की मौत हो गई। पुलिस ने टक्कर मारने वाले वाहन के नंबर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कंटेनर के चालक औरंगाबाद चंडोक बुलंदशहर उत्तर प्रदेश निवासी अर्जुन सैनी पुत्र बिजेंद्र सैनी ने बताया कि वह डीएल 1 एलएएन 6472 बंद बॉडी की कंटेनर गाड़ी को चलाता है। इसी गाड़ी पर उसका भतीजा मनोज सैनी पुत्र मूलचंद सैनी परिचालक है।
रविवार देर रात सब्जी खाली करके अलीगढ़ से भौडाकला ऊंचा माजरा गुरुग्राम के लिए चले, सोमवार की सुबह करीब चार बजे जब वे केएमपी रोड पर रोजका मेव थाना क्षेत्र के रुपाहेडी गांव के नजदीक पहुंचे तो गाड़ी साइड में लगाकर लघुशंका के लिए उतर गया। तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसने पीछे जाकर अपने भतीजे को देखा तो वह सड़क किनारे लहूलुहान अवस्था में पड़ा था।
विज्ञापन

उन्होंने दुर्घटना को अंजाम देने वाली गाड़ी का नंबर एचआर 47 एफ 4321 नोट कर लिया। हादसे के बाद गाड़ी का चालक वहां से भाग गया। पुलिस की मदद से भतीजे को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज नलहड़ पहुंचाया तो वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जांच अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। गाड़ी के नंबर के आधार पर वाहन चालक की जांच कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें