फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। केएमीपी एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात एक ट्रक की टक्कर से दो बाइक सवार घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दूसरे की तहरीर पर थाना फर्रुखनगर में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

राजस्थान के अलवर निवासी अनिष ने बताया कि वह गुरुग्राम में एक कंपनी में काम करता है। शुक्रवार को गुरुग्राम के लक्ष्मण विहार निवासी आकाश भारद्वाज के साथ किसी काम से झज्जर बाइक पर जा रहा था। मार्ग में गांव सुल्तानपुर के पास सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक के पिछले हिस्से से बाइक को जोरदार टक्कर लगी।
इससे अनिष तो एक तरफ गिर गया, वहीं आकाश ट्रक के पिछले पहिए की चपेट में आ गया। हादसे में आकाश को सिर व छाती में गंभीर चोटें आईं। उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में अनिष को भी चोटें आई हैं। अनिष ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें