फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन यार्ड स्थित कंटेनर डिपो में 30 सितंबर की देर रात करीब 2 बजे ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले के बारे में निरीक्षण किया। मृतक की पहचान अब तक नहीं होने पर उसे 72 घंटों के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है।
विज्ञापन

रेलवे यार्ड कंटेनर डिपो के अंदर जीआरएफएल-1 और जीआरएफएल-2 गेटवे रेल लाइनों के बीच युवक का शव पड़ा होने की सूचना गढ़ी हरसरू रेलवे स्टेशन पर तैनात ऑन-ड्यूटी असिस्टेंट स्टेशन मास्टर (एएसएम) ने जीआपी थाने को दी थी। मृतक के पास कोई दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें