फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गढ़ी हरसरू इलाके में स्थित लेबर चौक के नजदीक एक तेज रफ्तार कार ने भाई के साथ पैदल जा रहे युवक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने भाई से मिलने जयविहार कॉलोनी से आया था। भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के भाई रामप्रकाश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गढ़ी हरसरू में रहते है। वह मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका बड़ा भाई सन्नी जयविहार कॉलोनी में रहता था। शुक्रवार की शाम करीब 8 बजे सन्नी उनसे मिलने के लिए आया था। वहां से वह दोनों पैदल ही घर जाने लगे। वह लेबर चौक के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से कार ने टक्कर मार दी। इस दौरान उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। हादसे के तुरंत बाद ही रामप्रकाश गंभीर रूप से घायल सन्नी को लेकर सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें