फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: वेल्डिंग करते समय करंट लगने की आशंका, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-निर्माणाधीन मैरिज हॉल में हुआ हादसा, पोस्टमार्टम में नहीं मिला बाहरी निशान
विज्ञापन

गुरुग्राम। खेड़कीदौला थाना क्षेत्र के सेक्टर-77 स्थित निर्माणाधीन मैरिज हॉल में बुधवार को वेल्डिंग का काम कर रहे युवक की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में करंट लगने की आशंका जताई गई है। हालांकि, पोस्टमार्टम में शरीर पर करंट लगने का कोई बाहरी निशान नहीं मिला। चिकित्सकों ने विसरा और अन्य नमूने जांच के लिए भेजे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के संभल जिले के गंगचौली गांव निवासी फिरोज के रूप में हुई है। वह दिलशाद के साथ मैरिज हॉल में वेल्डिंग का काम कर रहा था। दोनों ठेकेदार दिलजानी के अधीन काम करते थे और दो दिन पहले ही वहां पहुंचे थे। दिलशाद ने पुलिस को बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे वह सीढ़ी पर चढ़कर वेल्डिंग कर रहा था। फिरोज पीछे फैब्रिक शीट पकड़कर खड़ा था। इसी दौरान उसे अचानक झटका लगा। कुछ देर बाद वह बेहोश होकर गिर गया। साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें