गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-2 स्थित एक कंपनी में फायर सिलिंडर फटने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर डीएलएफ फेज-2 थाना पुलिस ने गुुरुग्राम स्थित कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
संगम विहार दिल्ली निवासी सलमान हुसैन ने पुलिस को दी लिखित शिकायत में बताया कि उनके भाई नौशाद हुसैन एनआईटी फरीदाबाद स्थित पत्रा पावर सोल्यूशन प्राइ वेट लिमिटेड में काम करते थे। पिछले 23 जनवरी को वह कंपनी के काम से डीएलएफ फेज-2 गुरुग्राम स्थित स्कूटर ग्लोबल प्राइलेट लिमिटेड कंपनी में गए हुए थे। इसी दौरान फायर सिलेंडर फटने से नौशाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी 26 जनवरी को मौत हो गई।