परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। थाना सेक्टर-10 क्षेत्र में तेज रफ्तार कैंटर ने एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद गिरे युवक के ऊपर से कैंटर का पिछला टायर चढ़ गया। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
कादीपुर में रहने वाली शिरोमणी सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि भाई प्रिंश सिंह (21) क्रोकरी की लेबर का काम करता था। भाई गांव गढी यदुवंशी वाटिका में क्रोकरी का काम करने के लिए गया था। बीते सोमवार की सुबह लगभग 5.30 बजे उन्हें सूचना मिली कि एक कैंटर चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चलाते हुए प्रिंश सिंह को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद प्रिंश नीचे गिर गया और कैंटर का पिछला टायर प्रिंश सिंह को कुचलते हुए ऊपर से गुजर गई। दुर्घटना में लगी गंभीर चोटों के कारण प्रिंश की मौके पर मौत हो गई। जांच अधिकारी शिव शंकर ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।