फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह मार्ग पर हुआ हादसा, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। नूंह मार्ग पर बुधवार को हौज वाली मस्जिद के पास डंपर की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई, चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल किशोर को नजदीकी निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र में दो दिन के अंतर्गत दो हादसों में तीन किशोर युवकों की जान चुकी है। थाना पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी मलखान से मिली जानकारी के मुताबिक, गांव चीलावली का रहने वाला मोटरसाइकिल सवार फरदीन दोपहर के समय तावडू नगर की ओर आ रहा था। नूंह मार्ग पर हो हौज वाली मस्जिद के नजदीक पहुंचा तो पीछे से तेज गति से आए एक डंपर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए चपेट में ले लिया। हादसा इतना भयंकर था कि करीब दस मीटर तक तेज रफ्तार डंपर उसे अपने साथ खींचता रहा। जिससे फरदीन गंभीर रूप से घायल हो गया।स्थानीय लोगों की मदद से घायल को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया, जबकि घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित होने से जाम जैसी स्थिति बन गई। हादसे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच स्थिति को नियंत्रण में किया। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले में पीड़ित पक्ष के बयान पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। बतादें कि सड़क हादसे में दो दिन के अंतर्गत क्षेत्र में तीन किशोरों की मौत हुई है। इससे पहले बीते सोमवार की रात सोहना मार्ग पर पीपाका पट्टी निवासी दो किशोरों की भी सड़क हादसे में मौत हो गई थी।
विज्ञापन

फोटो:- घटनास्थल पर जुटी भीड़ व क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें