फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में युवक की निर्मम हत्या: पत्थर से चेहरा कुचलकर उतारा मौत के घाट, किराए के मकान में मिला शव

Sun, 31 May 2026 07:40 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका खून से सना शव दौलताबाद गांव स्थित किराए के मकान में मिला। हत्यारों ने पत्थर से चेहरा कुचल दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुग्राम के राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। हत्यारों ने युवक का चेहरा पत्थर से कुचलकर उसकी जान ले ली। युवक का खून से सना शव दौलताबाद गांव स्थित उसके किराए के मकान में मिला। 

विज्ञापन


यह घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस अब हत्या के कारणों का पता लगाने और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें