फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: यूथ कांग्रेस ने निकाला मार्च, दलितों पर हो रहे हमलों को लेकर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गुरुग्राम। हरियाणा प्रदेश यूथ कांग्रेस की ओर से भीम नगर चौक से ‘आई लव आंबेडकर’ पैदल मार्च निकाला गया। यह मार्च द्रोणाचार्य राजकीय कॉलेज पर संपन्न हुआ। इसके माध्यम से पार्टी ने भाजपा सरकार के शासन में दलितों पर हो रहे हमलों और देश के संविधान के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ चिंता और रोष व्यक्त किया। यह मार्च हरियाणा यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया के नेतृत्व में निकाला गया।
विज्ञापन


प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में संविधान की मूल भावना और समाज में समानता की स्थापना को गंभीर खतरा है। केवल दलित समुदाय ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सुरक्षा और न्यायपालिका खतरे में है। उन्होंने उल्लेख किया है कि हाल ही में देश के मुख्य न्यायाधीश पर हुए हमले ने इस बात को और स्पष्ट कर दिया है कि लोकतंत्र और संविधान पर प्रत्यक्ष खतरा मंडरा रहा है। राष्ट्रीय सचिव व यूथ कांग्रेस के हरियाणा प्रभारी सत्यवान गहलोत ने युवाओं और आमजन को प्रेरित किया है कि वे संविधान और समाज में समानता की रक्षा के लिए सक्रिय रहें। प्रदेश महासचिव प्रदीप यादव ने कहा कि यह मार्च केवल विरोध प्रदर्शन नहीं है, बल्कि यह युवाओं और आमजन को संविधान और न्यायपालिका के प्रति अपनी जिम्मेदारी याद दिलाने का एक माध्यम है। इस मौके पर चितवन गोदारा, अभिषेक यादव, संदीप दहिया, वरुण राठी, शिव प्रताप, ध्रुव लठवाल, धर्मेंद्र राणा, गौतम यादव, यशवंत, विशाल कांगड़ा व मोहित तंवर सहित अन्य युवा शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें