गुरुग्राम। सेक्टर-9 के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार की दोपहर को एक युवक ने आला हजरत एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। ट्रेन के लोकाे पायलट ने गुड़गांव रेलवे स्टेशन के अधिकारियों को घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की।
शव की पहयान अमृतसर (पंजाब) के भोमा गांव निवासी जगजीत सिंह (25) के रूप में हुई है। वह दिल्ली के बिजवासन स्थित एक कंपनी में गाड़ी चलाने की नौकरी करता था व बिजवासन में ही किराये पर रहता था। जीआरपी थाने की पुलिस ने परिवार वालों के बयान दर्ज किए हैं। जगजीत सिंह दो दिन पहले ही घर से नौकरी पर लौटा था। पुलिस के अनुसार 7 जून की दोपहर को वह सेक्टर-9 के पास बने पार्क में रेलवे ट्रैक पर गया और ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की ली। जीआरपी थाने के सब इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों को पता नहीं चला है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।