फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी विवाद से परेशान 20 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रॉपर्टी विवाद से परेशान युवक ने लगाया फंदा
विज्ञापन

गुरुग्राम। सेक्टर-52 स्थित इंद्रा कॉलोनी फेज-2 में रहने वाले 20 वर्षीय युवक ने प्रॉपर्टी विवाद से परेशान होकर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच की, लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि प्रॉपर्टी को लेकर युवक और रिश्तेदार के बीच कोर्ट में केस चल रहा था, जिसमें आरोपी दबाव बना रहा था। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सेक्टर-52 स्थित इंद्रा कॉलोनी फेज-2 में रहने वाला मोहित (20) वजीराबाद स्थित फैक्ट्री में काम करता था। कॉलोनी में स्थित जिस मकान में रहता था, वह उनके दूर के रिश्तेदार की थी। जिनकी मौत के बाद उसके मालिकाना हक को लेकर उनके एक अन्य रिश्तेदार झज्जर निवासी जगदीश भी प्रॉपर्टी में हिस्सेदारी का दावा कर दिया था। दोनों पक्षों की ओर से कोर्ट का दरवाजा खटखटाने के बाद मामला विचाराधीन है। आरोप है कि कई दिनों से मोहित पर आरोपी जगदीश प्रॉपर्टी को लेकर दबाव बना रहा था, इससे वह परेशान था। बृहस्पतिवार को मोहित ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें