फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों ने युवक की पिटाई कर कपड़ों में आग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सोहना। खेत में पानी देने गए एक युवक की दबंगों ने पिटाई कर कपड़ों में आग लगा दी। गनीमत यह रही कि युवक ने समय रहते आग को बुझा दिया। आग बुझने के बाद दबंगों ने युवक पर ईंट-पत्थर से प्रहार किया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

दुर्गा कॉलोनी निवासी संदीप (19) ने घर के पास ही खेत बंटाई के लिए ले रखे हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह खेत में पानी देने के लिए गया था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले करीब छह लोग मौके पर आ गए और उससे मारपीट करने लगे। आरोपियों ने मारपीट के दौरान उसके कपड़ों को आग भी लगा दी। इसे तुरंत ही संदीप ने बुझा दिया। इस पर आरोपियों ने संदीप की कमर पर ईंट-पत्थर से कई प्रहार किए। शोर सुनकर आसपास से लोग मौके पर पहुंचने लगे। इस पर आरोपी मौके से फरार हो गए। लोगों ने घायल संदीप को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस का कहना है कि संदीप की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी घर से फरार हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें