फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। तावड़ू अपराध जांच शाखा और एंटी नारकोटिक्स सेल टीम ने एक युवक को करीब 45.40 ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी कार में हीरोइन लेकर सप्लाई करने के लिए पहुंचा था। पुलिस ने आरोपी की कार को भी कब्जे में लेकर मामले में दो लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि राहड़ी निवासी आजिल पुत्र समसुदीन तावडू अनाज मंडी के पीछे वाले रास्ते से अपनी कार में नशीला पदार्थ लेकर आने वाला है। थाना शहर तावडू पुलिस और सीआईए टीम ने मौके पर नाकाबंदी की। कुछ समय बाद बताए गए नंबर की सफेद रंग की कार वहां पहुंची, जिसे पुलिस ने रोककर चालक से पूछताछ की। चालक ने अपनी पहचान आजिल पुत्र समसुदीन निवासी राहड़ी थाना सदर तावडू के रूप में बताई। तलाशी के दौरान आरोपी की पेंट जेब से एक पॉलिथीन बरामद हुई, जिसमें हीरोइन मिली। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर कुल 45.40 ग्राम हेरोइन पाई गई। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह हेरोइन मुकीम पुत्र खुर्शीद निवासी सालाका से लेकर आया था। पुलिस ने आरोपी आजिल और उसके सहयोगी मुकीम के खिलाफ थाना शहर तावडू में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें