- सीएम उड़नदस्ते की टीम ने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो गुरुग्राम। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने सेक्टर-50 थाना क्षेत्र के एक मॉल की शॉप में प्रतिबंधित विदेशी व ई-सिगरेट बेचते युवक को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपी से भारी मात्रा में प्रतिबंधित विदेशी व ई-सिगरेट बरामद कर केस दर्ज करा कार्रवाई शुरू कर दी है।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम को सूचना मिली कि सेक्टर-50 थाना क्षेत्र के बानी स्क्वेयर स्थित सुट्टा ज्वाइंट पान शॉप पर प्रतिबंधित विदेशी व ई-सिगरेट बेची जा रही है। जिस पर टीम के एसआई महाबीर सिंह, एसआई सतबीर सिंह की टीम ने मौके पर रेड की। जहां पर अमोद नाम का युवक प्रतिबंधित ई-सिगरेट व विदेशी सिगरेट ग्राहकों को बेचता मिला। आरोपी की पहचान बिहार के वैशाली निवासी अमोद के रूप में हुई जो समसपुर में किराये पर रहता है।